औरंगाबाद में देर रात 60 साल के नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में अज्ञात अपराधियों ने नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है। बता दें कि गार्ड ईट भट्ठा पर नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। शहर के रफीगंज थाना क्षेत्र के केराप पंचायत के केराप इट्टा भट्टा के पास रात में 60 वर्षीय हसनपुर गांव निवासी कामेश्वर यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

कामेश्वर यादव के पुत्र राजकुमार यादव ने बताया कि उनके पिता 5 साल से ईट भट्ठा पर रात्रि प्रहरी का काम करते थे। सोमवार की अहले सुबह पता चला कि पिताजी की हत्या कर दी गई है। सुबह लभरी गांव के लोग शौच के लिए धावा नदी के पास जा रहे थे,कि इसी रास्ते में कामेश्वर यादव का शव पड़ा देखा। जिसके बाद शव को देखकर काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

इसकी सूचना रफीगंज थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही रफीगंज थाना प्रभारी राम इकबाल यादव पुलिस दल बल के साथ पहुंचे। ईट भट्ठा मालिक सह पूर्व मुखिया निसाद अहमद ने बताया कि भट्ठा पर रात्रि प्रहरी का काम कर रहा था। रात्रि में ड्यूटी भी किया, भट्ठा कार्यालय से अलग हटकर इसकी हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर एक गोली का निशान है। रात्रि लगभग 12:35 एक गोली चलने का भी आवाज सुनाई दिया था।

भट्ठा पर कार्यरत  मजदूर लोगों ने भी इधर-उधर देखा। मगर कुछ पता नहीं चल पाया। भट्टा के पास ही उनका शव मिला। मृतक की पत्नी कमालती देवी एवं अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लहरी गांव के  ग्रामीण द्वारा बताया गया कि दो दिन पहले लभरी गांव के ही एक युवक अपने चाचा से इट्ट भट्टा के मालिक का मोबाइल नंबर मांगा और इट्टा भट्टा पर बड़ी घटना करने एवं भट्टा को बंद कराने का धमकी भी दिया गया था। उक्त युवक गांव से फरार भी बताया जा रहा है। थाना प्रभारी राम इकबाल यादव ने बताया कि हत्या की गई है, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है, शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा जा रहा है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article