सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर नीतीश कुमार की मुहर, विकास को लेकर जताया भरोसा

Nitish Kumar endorses Samrat Chaudhary's leadership

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। उनके साथ जेडीयू के कद्दावर नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में नई सरकार को मजबूती दी है। वहीं इस पूरे शपथ ग्रहण समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की रही, वह था पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश। एक बड़े भाई और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए उन्होंने न केवल नई सरकार को बधाई दी, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य पर भरोसा भी जताया।

सोशल मीडिया पर जताया विश्वास
राजभवन में शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सम्राट चौधरी को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नए नेतृत्व के अधीन बिहार विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा। नीतीश कुमार ने अपने संदेश में सम्राट को हार्दिक बधाई देते हुए बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य साझा किया। यह संदेश साफ संकेत देता है कि सत्ता परिवर्तन के बावजूद एनडीए गठबंधन मजबूत और एकजुट है।

बता दें कि14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपते हुए एक विस्तृत संदेश जारी किया।उन्होंने बताया कि 2005 से अब तक उन्होंने समाज के हर वर्ग—दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक—के लिए बिना भेदभाव काम किया। उन्होंने ‘7 निश्चय-3’ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह विकास का रोडमैप अब नई सरकार आगे बढ़ाएगी। साथ ही, उन्होंने साफ किया कि यह फैसला उनकी स्वेच्छा से लिया गया है और वे नई सरकार को पूरा सहयोग देंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article