पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर चस्पाया गया इश्तेहार, पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर चस्पाया गया इश्तेहार
नरकटियागंज

शिकारपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान यूपी पुलिस के एसआई ईश्वर चंद्र, सिपाही अमित कुमार और शिकारपुर थाना की पुलिस टीम मौजूद रही।


पुलिस टीम ढोल-ताशे और मुनादी के साथ महेशपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपी सगीर मियां के घर के बाहर डुगडुगी बजाकर न्यायालय से जारी इश्तेहार को पढ़कर सुनाया पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर चस्पाया गया इश्तेहार नरकटियागंज

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चस्पा कर दिया।

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित कोतवाली नगर थाना की पुलिस न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार लेकर पहुंची थी। फरार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, निर्धारित अवधि में आरोपी के न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय के आदेश के अनुसार आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती भी की जा सकती है।

चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट –

Share This Article