NEWS PR डेस्क : राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, पटना में स्टूडेंट्स क्लब के तत्वावधान में जूनियर छात्राओं के स्वागत हेतु “फ्रेशर्स वेलकम पार्टी आविर्भाव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. अनुराधा कृष्णा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्राओं ने अपनी जूनियर छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें एक यादगार एवं आत्मीय अनुभव प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत, और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और सौहार्द से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फ्रेशर, मिस विज़डम और मिस डीवा जैसे खिताबों का वितरण रहा, जिसने छात्राओं में विशेष उत्साह का संचार किया।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुराधा कृष्णा ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे आयोजन संस्थान में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ छात्राओं के बीच आपसी समन्वय, सामंजस्य और आत्मीयता को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनके शैक्षणिक और सामाजिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए इवेंट मैनेजमेंट कमिटी एवं स्टूडेंट्स क्लब की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण, मधुर स्मृतियों और नए उत्साह के साथ हुआ। छात्राओं ने इस आयोजन को अपने कॉलेज जीवन की एक अविस्मरणीय शुरुआत बताया।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!