बगहा से जहां बगहा में ओबन इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का उद्घाटन, एक चार्ज में 200 किमी का दावा
बगहा के एनएच-727 स्थित पारस नगर में ओबन इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का उद्घाटन भाजपा विधायक राम सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान शोरूम संचालक मोहम्मद नूरेन ने विधायक को फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शोरूम संचालक मोहम्मद नूरेन ने विधायक को फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान शोरूम संचालक मोहम्मद नूरेन ने विधायक को फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
उनके साथ पहुंचे भाजपा नेताओं को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विधायक राम सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक बाइक लोगों के लिए बेहतर विकल्प है।
उन्होंने बताया कि यह बाइक एक बार चार्ज होने पर करीब 200 किलोमीटर तक चलने का दावा किया जा रहा है।
इससे लोगों को पेट्रोल के बढ़ते खर्च से राहत मिलेगी।
शोरूम संचालक मोहम्मद नूरेन ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास रहेगा। बाइक खरीदने वालों के लिए फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।
मौके पर समाजसेवी मंजूर अंसारी, नुरुल्लाह अंसारी, इरफान अंसारी, मिराज कुरैशी, बेचू मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट :—