पवन सिंह ने खोले निजी जिंदगी के राज, दो एक्ट्रेस संग काम न करने की बात; यूजर्स बोले-भविष्यवाणी गलत होगी

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपने नए शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर के साथ बातचीत के दौरान पवन सिंह ने अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर कई बातें साझा कीं।

प्यार का इजहार करने में लगे थे डेढ़ साल
जन्नत जुबैर से बातचीत में पवन सिंह ने बताया कि किसी खास व्यक्ति से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें करीब डेढ़ साल लग गए थे हालांकि, इतना समय लेने के बाद शुरू हुआ यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।
पवन सिंह ने रिश्तों को लेकर अपनी सोच भी साझा की। उन्होंने कहा कि अगर वह किसी व्यक्ति से जुड़ते हैं तो चाहते हैं कि सामने वाला अपनी पिछली जिंदगी के बारे में खुद उन्हें बताए। उनके मुताबिक, किसी और से अतीत के बारे में पता चलने पर उन्हें तकलीफ और गुस्सा दोनों होता है।
पवन सिंह ने कहा कि उन्हें झूठ बिल्कुल पसंद नहीं है। उनका मानना है कि अतीत अच्छा हो या बुरा, रिश्ते में ईमानदारी के साथ उसके बारे में पहले ही बता देना बेहतर है।
दो भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करने की बात
इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दो अभिनेत्रियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह इन दोनों एक्ट्रेस के साथ जीवन में कभी दोबारा काम नहीं करेंगे हालांकि, पवन सिंह ने दोनों अभिनेत्रियों के नाम नहीं बताए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “एक अक्षरा सिंह, दूसरी कौन है भइया?”
जन्नत जुबैर को खिलाया बिहारी खाना
शो के दौरान पवन सिंह ने जन्नत जुबैर के लिए खुद खाना तैयार किया। उन्होंने चावल, दाल, आलू भुजिया और चटनी बनाकर उन्हें खिलाया। चटनी को लेकर पवन सिंह ने बिहार की पारंपरिक शैली का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में चटनी आमतौर पर मिक्सी में नहीं, बल्कि सिलवट्टे पर पीसी जाती है। इसी अंदाज में उन्होंने इसे ‘बिहारी बवाल चटनी’ बताया।
पवन सिंह की शादी पर चर्चा
‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो में भारती सिंह भी शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं। प्रोमो में भारती सिंह ने राधे मां से पवन सिंह की शादी और उनके भविष्य के जीवनसाथी को लेकर सवाल किया। भारती ने कहा कि पवन सिंह को एक अच्छा जीवनसाथी मिलना चाहिए, क्योंकि रिश्तों के मामले में उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसके बाद राधे मां पवन सिंह को अपने पास बुलाती हैं और उनका माथा पढ़ते हुए नजर आती हैं। प्रोमो में वह कहती हैं कि पवन सिंह का दिल साफ है और 45 साल की उम्र में उन्हें एक अच्छी और प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी। राधे मां की इस बात पर शो में मौजूद सितारे भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं।
प्रोमो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पवन सिंह की निजी जिंदगी और भविष्यवाणी को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “ज्योति भाभी भी तो अच्छी थीं।” वहीं गौतम नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, “कहां फंस गए पवन भइया।” ओमप्रकाश नाम के यूजर ने भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “भविष्यवाणी गलत होगी।” पवन सिंह के इस इंटरव्यू और शो के प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी, पुराने रिश्तों और शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Share This Article