बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि कुल 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को मौसम की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट:
कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा), भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट:
वहीं पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वज्रपात की विशेष चेतावनी:
मौसम विभाग ने खास तौर पर चेताया है कि पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गोपालगंज, सिवान और सारण में ठनका गिरने का खतरा है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article