डीएम ने किया पीएचईडी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, 28 फरवरी तक बोरिंग कार्य पूरा करने का निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (पीएचईडी) की पेयजल समस्याओं के समाधान को लेकर बोरिंग समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और अंचलाधिकारियों से चयनित स्थलों पर बोरिंग की स्थिति को लेकर क्रमवार फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 28 फरवरी तक सभी चयनित स्थलों पर बोरिंग कार्य सुनिश्चित किया जाए। संवेदकों को भी समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के लिए सख्त हिदायत दी गई।

जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि रविवार तक चयनित स्थलों की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारी, बीपीआरओ सहित अन्य अधिकारी बैठक से जुड़े रहे।

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी ने जानकारी दी कि जिले में कुल 666 स्थलों पर बोरिंग कार्य प्रस्तावित है। इनमें से 319 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 35 स्थलों पर कार्य प्रगति पर है। शेष स्थलों पर कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया जारी है।

जिला पदाधिकारी ने कार्यों की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की बाधा को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी तथा अन्य संबंधित अभियंता उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article