सासाराम में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

बार-बार खराब हो रहे ट्रांसफार्मर से परेशान लोगों ने उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने की उठाई मांग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:सासाराम: भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की समस्या से परेशान सासाराम के नूरनगंज मोहल्ले के लोगों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने नूरनगंज दुर्गा मंदिर के समीप सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मोहल्ले में अतिरिक्त और अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि लंबे समय से बनी बिजली संकट की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। लोगों का कहना है कि नूरनगंज एक घनी आबादी वाला इलाका है, लेकिन पूरे क्षेत्र का भार केवल एक ट्रांसफार्मर पर निर्भर है।
अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है
स्थानीय निवासियों के अनुसार अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है। कई बार ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित होती रहती है। इसके कारण आम लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल ट्रांसफार्मर और केबल की मरम्मत कर मामले को टाल दिया जाता है। स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मोहल्ले में उच्च क्षमता वाले अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएं, ताकि बिजली लोड का दबाव कम हो और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अधिकांश घरों में पानी की आपूर्ति मोटर के जरिए होती है, ऐसे में बिजली नहीं रहने पर पेयजल संकट भी उत्पन्न हो जाता है। वहीं फ्रिज, कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठप पड़ जाने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article