रक्सौल-मोतिहारी बॉर्डर पर हड़कंप: सरिसवा नदी से मिला हैंड ग्रेनेड, बच्चों के हाथ में देखा गया विस्फोटक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर पर मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी से एक हैंड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी उनमें से एक बच्चे को पानी में पड़ा हैंड ग्रेनेड मिल गया।बच्चे उसे खिलौना समझकर हाथ में लिए घूमते रहे, तभी सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की नजर उन पर पड़ी।

जवानों ने तुरंत हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने नेपाल से ग्रेनेड लाकर भारत में प्रवेश किया होगा, लेकिन एसएसबी और पुलिस को देखकर डर के मारे ग्रेनेड को नदी में फेंक दिया। एसएसबी मामले की गहराई से जांच कर रही है।फिलहाल एसएसबी सरिसवा नदी के आस-पास और सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि अन्य हथियार या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि की जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article