बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी जी की शादी के सालगिरह पर JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जी का आज शादी का सालगिरह है इस मौके पर बिहार के तमाम राजनीतिक दल बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सालगिरह के मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए वहीं पंकज रंजन ने कहा कि बिहार की तरक्की में सीएम नीतीश के साथ सम्राट चौधरी जी का एक अहम रोल रहा है।

हम भगवान से कामना करते हैं कि सम्राट चौधरी जी और ममता चौधरी जी को भगवान दुनिया की हर खुशी दे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक नजर सम्राट चौधरी जी व्यक्तिगत जीवन पर…

सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवम्बर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गाँव में हुआ था। इनके माता का नाम पार्वती देवी तथा पिता का नाम शकुनी चौधरी है। इनका पैतृक गाँव मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के लखनपुर में है। राजनीतिज्ञ परिवार से सम्बन्ध रखने वाले सम्राट के पिता श्री शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं।

और माता पार्वती देवी तारापुर से विधायक रह चुकी हैं। विद्यालय जीवन के बाद सम्राट ने मदुरई कामराज विश्वविद्यालय से पी. एफ. सी. की पढाई की है। सम्राट ने 2007 में ममता चौधरी से विवाह किया। इस दम्पती की दो सन्तान हैं – प्रणय प्रियम चौधरी और चारू प्रिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article