हत्याओं पर पप्पू यादव ने जताई चिंता, मृतक के परिजनों से मिले; बोले- अन्याय के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई !

Muskan Gupta

पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव आज मृतक के घर लिटियाही गांव पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें समुचित आश्वासन दिया और आर्थिक मदद की, इस दौरान उन्होंने फोन पर सुपौल SP से बात कर घटना की समुचित जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. !

दरअसल तीन दिन पहले पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही में रेलवे पटरी के किनारे लिटियाही निवासी ब्रह्मदेव यादव के 14 वर्षीय सत्यम कुमार की डेड बॉडी मिली थी, परिजनों ने आरोप लगाया कि सत्यम कुमार कि हत्या कर शव को पटरी किनारे रख दिया गया था, पिपरा पुलिस द्वारा इस घटना की जांच की ही जा रही थी कि इसी बीच इस घटना के 24 घंटे के अंदर थूमहा के समीप रात में फिर एक युवक कि लाश रेलवे पटरी के किनारे मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई. !

इसमें मृतक की पहचान करहरबा निवासी सुरेन्द्र यादव के रूप में हुई थी.

हालांकि पुलिस द्वारा बताया गया कि सुरेन्द्र यादव कि मौत ट्रेन से गिरकर हुई है, लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र यादव कि हत्या की गई है.!
इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव आज मृतक सत्यम कुमार के घर पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार से मिलकर ,

उन्हें ढाढ़स बंधाया और आर्थिक मदद भी की है ! .

इस दौरान पप्पू यादव बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता व्यक्त किया है, कहा कि अपराधियों और माफियाओ के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी. पप्पू यादव ने कहा कि वो देश के PM से लेकर CM तक से लड़ाई लड़ रहे हैं, कहा वो अपराधियों और ताकतवर व्यवस्था की मनमानी नहीं चलने देंगे.

सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट :—

Share This Article