NEWS PR डेस्क: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार, आज पप्पू यादव सुबह 12 बजे जेल से कोर्ट पेश हुए थे, जबकि सुनवाई दोपहर 2 बजे शुरू हुई। कोर्ट ने उनके वकील की दलील सुनने के बाद जमानत मंजूर कर दी। इस दौरान पप्पू यादव व्हीलचेयर में कोर्ट पहुंचे।
हालांकि, पप्पू यादव को पुलिस के कार्य में दखल देने के मामले में कोतवाली और बुद्धा कालोनी थाना में मामले दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में पटना सिविल कोर्ट में फिर से जमानत के लिए याचिका दायर की जाएगी। फिलहाल पप्पू यादव को बेऊर जेल में ही रहना होगा।
सुनवाई के बाद अधिवक्ता शिव नंदन यादव ने बताया कि पप्पू यादव के अन्य दो केस भी लंबित हैं, और यदि कोई नया मामला सामने आता है तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।