एएसडी मतदाता का डाटा पुनः होगा सत्यापित,डीएम ने सभी इआरओ को दिए निर्देश

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत गणना प्रपत्र संग्रहण एवं अपलोड करने के कार्यों की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह- जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में सभी निर्वाचक निबंध पदाधिकारी से उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गणना प्रपत्र संग्रहण और अपलोड की स्थिति का फीडबैक लिया जिलाधिकारी ने भागलपुर जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि एएसडी यानी एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ या यूं कहे कि अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक मतदाता के डाटा को पुनः सत्यापित किया जाए उन्होंने भागलपुर के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को अपने स्तर पर साथ ही नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर वार्ड कमिश्नर, बीएलओ, बीएलए एवं संबंधित सहायक सरकारी कर्मी के साथ तथा ग्रामीण स्तर पर बीएलओ, बीएलए, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि गण, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका तथा सभी सहायक कर्मी के साथ मतदान केंद्र वार बैठक कर अनुपस्थित स्थानांतरित एवं मृतक मतदाता के डाटा का पुनः सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया उल्लेखनीय है कि पूर्व में एएसडी का डाटा का सत्यापन बीएलओ द्वारा किया गया है, तथा इसकी सूची सभी राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि को भी अपने अपने बीएलए से सत्यापन करवा लेने हेतु उपलब्ध कराया गया है।


बैठक में नगर आयुक्त भागलपुर नगर निगम श्री शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी जिला निर्वाचन शाखा सुश्री अंकिता कुमारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री निलेश कुमार, भागलपुर जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मौजूद थे
वहीं नवगछिया एवं कहलगांव अनुमंडल से वहां के अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article