जगदीशपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने रखे विचार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: आरा, 01 अप्रैल। जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत चकवा पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दावा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (बैठक) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने की। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं जगदीशपुर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विद्यालय के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें पिउन एवं गार्ड की बहाली, विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जदयू नेता मुकेश सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय मिश्रा, भाजपा नेता विवेक जी, अजय जी समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के सफल छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षा परिणाम भी वितरित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जगदीशपुर महिला कॉलेज में भ्रष्टाचार के मामले में तत्काल जांच कराई गई थी, जिसमें कई लोगों पर कार्रवाई हुई।

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके बड़े भाई हैं और एनडीए में भी उन्हें बड़े भाई का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। इस्तीफे के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसके तहत यदि कोई सदस्य दूसरे सदन में जाता है तो उसे 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना होता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं भी इस प्रक्रिया का पालन किया था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वैसा ही किया है।

इसके साथ ही उन्होंने निशांत कुमार को पूरे बिहार का बेटा बताते हुए कहा कि वे केवल मुख्यमंत्री के पुत्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के प्रतिनिधि भी हैं।

संगोष्ठी का समापन विद्यालय के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article