पटना: निजी होटल में शराब पार्टी करते 15 युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 15 युवकों को शराब पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ये युवक होटल में न सिर्फ शराब पी रहे थे, बल्कि उनके पास से भारी मात्रा में शराब, एक पिस्टल, मैगजीन और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।बताया जा रहा है कि पुलिस को इस पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल को चारों ओर से घेर कर छापेमारी की। मौके से 15 युवकों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस के अनुसार, इन युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ये युवक सोशल मीडिया पर रील बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड किया करते थे, और उनमें से कुछ हथियारों के साथ वीडियो बनाते थे।पुलिस की मानें तो जिन दो युवकों के पास हथियार बरामद हुए हैं, उनके नाम दिव्यांशु और मोहित बताए जा रहे हैं। दोनों पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं और हथियारों की खरीद-फरोख्त में भी संलिप्त हो सकते हैं। पुलिस को शक है कि इनके पास और भी अवैध हथियार हो सकते हैं, इसलिए लगातार छापेमारी की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर से राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और शराबबंदी कानून के प्रभाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article