पटना: 23 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी 24 घंटे बिजली, कई जगह शुरू हुआ काम

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने और ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में 23 नए पावर सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनके तैयार होने के बाद राजधानी के उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

फिलहाल इन परियोजनाओं के लिए सभी स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है और सात जगहों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। इनमें पटना समाहरणालय, कोथवा, गुलजारबाग प्रेस क्लब, साइंस सिटी, विजय नगर, नंदलाल छपरा और श्रीराम स्कूल कंकड़बाग शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अब बिजली कटौती से राहत

पेसू (पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग) अधिकारियों के मुताबिक, इन नए सब स्टेशनों के शुरू होने के बाद पटना में कुल सब स्टेशनों की संख्या 101 हो जाएगी। अभी 7.5 लाख उपभोक्ताओं को 78 सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति हो रही है। इस साल ही चार नए सब स्टेशन (गोला रोड टी-प्वाइंट, दीघा आईटीआई, कर्पूरी सदन और चंद्रविहार कॉलोनी) चालू किए गए हैं।

तय समय में होगा निर्माण

निर्माण के लिए समयसीमा भी निर्धारित कर दी गई है।

  • पटना समाहरणालय, साइंस सिटी, विजय नगर और नंदलाल छपरा – सितंबर 2025 तक तैयार
  • कोथवा और गुलजारबाग प्रेस क्लब – दिसंबर 2025 तक पूरा
  • श्रीराम स्कूल कंकड़बाग – मार्च 2026 तक निर्माण समाप्त

16 जगहों पर जल्द होगा काम शुरू

बाकी 16 स्थानों पर भी जल्द काम शुरू होने वाला है। इनमें बिहार विद्यापीठ, सिपारा आईओसीएल रोड, न्यू विद्युत भवन, भगवतीपुर, डीपीएस मोड़ खगौल, उसरी, नौसा (वाल्मी), दानापुर प्रखंड कार्यालय, गुलजारबाग एससीआरसी कैंपस, संपतचक, कनौजी शाहरपुर, रानीपुर जल्ला, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, पटना घाट, पाटलिपुत्र खेल परिसर (हाउसिंग कॉलोनी) और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं।

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरे होने से पटना में बिजली कटौती की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी और उपभोक्ताओं को लगातार वोल्टेज के साथ बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article