पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप: दिल्ली जा रहे यात्री के बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 03 अप्रैल। बिहार की राजधानी पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय अफरातफरी मच गई जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के सामान से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और यात्री को हिरासत में ले लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था। जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उसके बैग में संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद बैग की तलाशी ली गई और उसमें से तीन कारतूस बरामद हुए।

आरोपी की पहचान फुलवारी शरीफ निवासी सैयद मोहसिन अली मासूमी के रूप में हुई है। उसे तुरंत एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि उसे कारतूस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसके अनुसार, वह अपने बीमार भाई को इलाज के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जा रहा था। उसने बताया कि सिक्योरिटी चेक के दौरान उसकी भाभी ने फोन कर बैग में कारतूस मिलने की सूचना दी, जिसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचा और उसके सामने बैग खोलकर जांच की गई।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कारतूस बैग में कैसे पहुंचे और इसके पीछे कोई आपराधिक मंशा थी या यह केवल लापरवाही का मामला है।

घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सभी यात्रियों की गहन जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article