बिहार बिल्डिंग बायलाज-2026 से रियल एस्टेट क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान, सीएम सम्राट चौधरी को संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 16 जून। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहार बिल्डिंग बायलाज-2026 के मसौदे में भवन निर्माण संबंधी नियमों में किए गए व्यापक बदलावों का रियल एस्टेट क्षेत्र में स्वागत किया जा रहा है। नए मसौदे के तहत अधिकांश क्षेत्रों में भवनों की अधिकतम ऊंचाई को लेकर पहले से लागू कई प्रतिबंधों में ढील देने का प्रस्ताव है, जिससे शहरों में आधुनिक, ऊंची और अधिक क्षमता वाली इमारतों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

सरकार की इस पहल के बाद भवन निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों में सकारात्मक उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने इस फैसले के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार बिल्डिंग बायलाज-2026 में प्रस्तावित संशोधन राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा आम लोगों के लिए बेहतर और सुलभ आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल बिहार में शहरीकरण, आधारभूत संरचना विकास और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और निर्माण क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी।

गौरतलब है कि पिछले महीने संजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्य में भवन निर्माण नियमों को अधिक व्यावहारिक और विकासोन्मुख बनाने सहित रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई थी। अब सरकार द्वारा नए बिल्डिंग बायलाज का मसौदा जारी किए जाने के बाद रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिनिधि इसे बिहार के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

विशेषज्ञों का भी मानना है कि भवन निर्माण नियमों में प्रस्तावित बदलावों से राज्य में आधुनिक शहरी विकास को गति मिलेगी और बिहार निवेशकों के लिए एक अधिक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर सकेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article