News PR Live
आवाज जनता की

IGIMS में छत गिरने से 1 मजदूर की मौत, तेजस्वी बोले- भ्रष्टाचार का कोई खेल नहीं बस नवनिर्मित बिल्डिंग को गिरना था

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। शुक्रवार दोपहर पटना के IGIMS में बने स्टेट कैंसर सेंटर के दो कमरों की छत गिरने से कोहराम मच गया था। जिसमें 2 मजदूरों के घायल होने की खबरें आई थी। दीवार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए थे। जिसमें एक मजदूर का पैर टूट गया। वहीं जानकारी के मुताबिक एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि 120 करोड़ की लागत से बने इस सेंटर की इमारत का एक साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद उद्घाटन किया था। वहीं कल उसका छत गिरने से पूरे अस्पताल में कोहराम मच गया। यहां करीब एक महीने पहले ही मरीजों का इलाज शुरू किया गया है। मरीज कम हैं इसलिए कैंसर सेंटर के पूरे भवन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार की दोपहर अचानक जोरदार आवाज हुई। इतने जोर से आवाज आय़ी कि निचले तल्ले पर मौजूद लोग भाग कर बाहर निकल गये। कुछ देर बाद जब लोगों ने उपर जाकर देखा तो पाया कि कैंसर सेंटर के तीसरे तल्ले पर दो कमरे की छत गिरी पड़ी है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 दिन पहले पटना में 120 करोड़ की लागत से निर्मित IGIMS के कैंसर इंस्टिट्यूट की बिल्डिंग का लोकार्पण किया था। चंद दिनों में ही बिल्डिंग के हिस्से भरभरा कर गिर गए। भ्रष्टाचार का कोई खेल नहीं बस नवनिर्मित बिल्डिंग को गिरना था, गिर गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.