पटना मौसम विभाग का येलो अलर्ट: 6 जिलों में झमाझम बारिश और ठनका गिरने की आशंका

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को बिहार के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 घंटे के भीतर इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

किन जिलों में अलर्ट

यह अलर्ट समस्तीपुर, वैशाली, पटना, बेगूसराय, मधेपुरा और दरभंगा के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर बने रहने की सलाह दी है।

मौसम का कारण

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी ऊँचाई तक फैला हुआ है। इसी तरह उत्तरी झारखंड में भी ऊपरी वायु चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मौसमी सिस्टम के असर से मॉनसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है और बिहार में लगातार बारिश हो रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालात और असर

लगातार बारिश से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंगेर जिले के 6 प्रखंडों की 33 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे करीब 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है।

दरभंगा में लगातार बारिश से DMCH कैंपस में जलजमाव हो गया है, जिससे मरीजों और स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र पानी भरने के कारण हॉस्टल छोड़कर घर लौट गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article