SSP के नाम पर धोखाधड़ी, महिला दारोगा को कॉल कर होटल मैनेजर को थाने बुलाया, आरोपी गिरफ्तार

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधी मैदान थाने में तैनात महिला दारोगा कविता कुमारी को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को SSP बताकर कॉल किया और उन्हें धमकाते हुए एक्जीबिशन रोड स्थित एक होटल के मैनेजर और HR मैनेजर को पूछताछ के नाम पर थाने बुलवाने को कहा। दारोगा ने निर्देशानुसार दोनों को थाने बुला लिया।

जब काफी देर बाद भी न तो SSP और न ही STF का कोई अधिकारी थाने पहुंचा, तो दारोगा और होटल प्रबंधन को शक हुआ। जिस नंबर से कॉल आया था, उस पर दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नंबर बंद मिला।

जांच में सामने आया कि कॉल 6207577116 नंबर से आया था, जो आमिर नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है और घटना के समय उसका लोकेशन कोलकाता में पाया गया। गांधी मैदान थाना के एडिशनल SHO परितोष कुमार ने बताया कि महिला दारोगा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया आईजी के भी नाम पर कॉल कर चुका है आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार विकाश पहले किसी डीएसपी के यहाँ ड्राइवर था। विकाश को सभी जानकारी थी कि कैसे थाना को कॉल किया जाता है। बस उसी का फायदा उठाकर कॉल किया था। वही पहले भी विकाश ने गया आईजी बनकर कॉल कर चुका है।

पुलिस ने इस मामले में एक युवक विकास कुमार को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article