पानी के लिए महिलाओं ने किया सड़क जाम,बीडीओ ने बताया जल्द होगा पानी सप्लाई!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जगदीशपुर बाजार के अस्पताल चौक पर स्थित पानी टंकी का मोटर खराब होने से पिछले करीब दस दिनों से सप्लाई नहीं देने से महिलाओं का गुस्सा फुट पड़ा जिसके बाद भागलपुर – दुमका मुख्य सड़क को जाम कर दिया मामला सुबह दस बजे की है महिलाए इतनी उग्र थी कि पानी टंकी के कमरे का ताला तोड़ दिया और उसके अंदर रखे पाइप को निकालकर सड़क पर रख दिया करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा ।जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया इसके बाद बीडीओ ने पीएचडी विभाग से बात कर पानी सप्लाई शुरू करवाने का अश्वासन दिए तब जाकर उग्र महिलाए शांत हुई और जाम को हटाया विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि अस्पताल चौक पर स्थित पानी टंकी से पूरे बाजार और गांव में पानी सप्लाई होती है लेकिन पिछले दस दिनों से हमलोगों को पानी नहीं मिल रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जब पंप संचालक और जेई से बात करते है तो कभी मोटर खराब होने तो कभी कोई दूसरा बहाना बना दिया जाता है जिससे पिछले दस दिनों से हमलोगों को पानी की घोर किल्लत सहनी पर रही है एक तो भीषण गर्मी और उपर से पानी का अभाव के कारण किसी तरह काम चला रहे है साथ ही आरोप लगाया कि इस टंकी के संचालक और जेई हमेशा मनमानी करते है कभी भी ठीक से पानी लोगों को नही दिया जाता है जब भी शिकायत करते है तो कोई असर नही होता है महिलाओं ने चेतावनी दिया कि यदि इस टंकी का ऐसा हालात रहा तो हमलोग अब विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नही हटेंगे वही पीएचडी विभाग के जेई ने बताया कि मोटर लगाने का काम किया जा रहा है जल्द ही पानी सप्लाई शुरु कर दिया जाएगा वही बीडीओ रघुनंदन आनंद ने बताया कि सहायक अभियंता से बात कर जल्द पानी सप्लाई देने को कहा गया है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article