BIG BREAKING- पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ में लगी अपराधी को गो/ली, घायल कॉन्ट्रैक्ट किलर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधी के बीच में एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है।इस दौरान में पुलिस की गोली शूटर के पैर में गोली लगी है।जिसके बाद इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

बाजी मौके से फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।इस दौरान में मौके से हथियार गोली और कई खोखा जब्त किया गया है आगे की कार्रवाई चल रही है. पूरा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ में कई मामले दर्ज रहे हैं और इसके द्वारा सदर थाना क्षेत्र में दो हत्या करने की संलिप्तता रही है।


सदर थाना की पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि बारमतपुर लीची गाछी में कुछ अपराधी बैठे हुए है और सभी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है और जिसके बाद पुलिस ने करवाई की है घायल आरोपी सरैया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही इस पूरे मामले पर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि बीती रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंचे थे अपराधी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया गया था।जिसके बाद से आत्मरक्षार्थ पुलिस के तरफ से भी फायरिंग किया गया जिसमें शूटर लालाबाबू राय के पैर में गोली लग गई।

अभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।इस दौरान में मौके से एक हथियार और आधा दर्जन खोखा भी जब्त किया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।घायल अपराधी के ऊपर पूर्व से गंभीर मामला दर्ज रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article