Republic Day 2026: पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी रहे मौजूद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समारोह में मौजूद रहे।

तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में आयोजित परेड की सलामी ली। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में कुल 21 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जवानों को सम्मानित किया। इसमें भोजपुर निवासी लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी को 7 लाख 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पूर्णिया के शशिभूषण कुमार और समस्तीपुर के मेजर जनरल अखिलेश कुमार भी सम्मानित होने वालों में शामिल रहे।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 3 स्ट्रैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर झंडारोहण किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि गणतंत्र दिवस का यह गौरवशाली अवसर हमें संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र, समानता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article