पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी! बोले- ‘अक्षरा मेरा बाबू है’

Rashmi Tiwari

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। सालों पुरानी कंट्रोवर्सी के बीच पवन सिंह ने अब मंच से अक्षरा सिंह के लिए कुछ ऐसा कहा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। पवन सिंह ने न सिर्फ अक्षरा सिंह को अपना बाबू और बेटा बताया, बल्कि उनके माता-पिता से भी हाथ जोड़कर माफी मांगने की बात कही। इतना ही नहीं, उन्होंने दर्शकों से यह भी पूछा कि क्या वे अक्षरा सिंह के साथ उनकी जोड़ी को दोबारा देखना चाहते हैं।दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर स्थित ऐतिहासिक सिद्धपीठ श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का है। यहां पवन सिंह ‘सुपरस्टार नाइट्स’ में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद जब पवन सिंह मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने देवी गीतों और भक्ति भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया।लेकिन कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा उनके गानों से नहीं, बल्कि अक्षरा सिंह को लेकर दिए गए बयान से होने लगी।

पवन सिंह ने मंच से मांगी माफीकार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र करते हुए पवन सिंह ने कहा, “अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे भइया हैं और उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!”पवन सिंह की इस टिप्पणी के बाद पंडाल में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी किसी गलती से किसी को ठेस पहुंची है, तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। अक्षरा सिंह के माता-पिता को संबोधित करते हुए भी उन्होंने हाथ जोड़कर क्षमा मांगने की बात कही।

अक्षरा सिंह के गानों पर झूमे पवन सिंहदुर्गा पूजा महोत्सव के पहले दिन पवन सिंह ने देवी गीत, पचरा और भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने अक्षरा सिंह के चर्चित एलबम ‘दुलार देवी मइया के’ के गीत ‘पवन सिंह के भजन बजाके’ पर डांस भी किया।अक्षरा सिंह के अन्य गानों की धुन पर भी पवन सिंह झूमते नजर आए। इसके बाद उन्होंने दर्शकों से पूछा कि कौन-कौन अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी को दोबारा एक साथ देखना चाहता है। इस सवाल पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर अपनी इच्छा जाहिर की।

दर्शकों के इस उत्साह के बीच पवन सिंह ने दोनों कलाकारों के फिर से साथ नजर आने और कार्यक्रम करने की संभावना के संकेत दिए। हालांकि, दोनों के दोबारा साथ काम करने को लेकर किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है।अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह के लिए कही थी बड़ी बातवहीं, दूसरी तरफ अक्षरा सिंह भी हाल के दिनों में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। पवन सिंह के एमएलसी बनने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह किसी का बुरा नहीं चाहतीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईश्वर पवन सिंह को इससे भी बड़े पद पर पहुंचाए और वह अच्छा काम करें।

अक्षरा सिंह का यह बयान भी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने अपने पुराने रिश्ते से जुड़े मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने साल 2018 का जिक्र करते हुए कहा कि वह ऐसा साल था, जिसे वह जिंदगी में कभी पलटकर नहीं देखना चाहेंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि उस दौर ने उन्हें मजबूत बनाया।शादी के नाम से डरने लगी हैं अक्षरा सिंह?एक कार्यक्रम में शादी को लेकर सवाल पूछे जाने पर अक्षरा सिंह ने कहा कि शादी से जुड़ी खबरें सुनकर उन्हें अब डर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में लड़का लड़की से और लड़की लड़के से डर रहा है। उनके मुताबिक, इस तरह के माहौल में बदलाव आना चाहिए।

क्या फिर एक होंगे पवन सिंह और अक्षरा सिंह?एक दौर में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शुमार रहे पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्तों में आई कड़वाहट लंबे समय से सुर्खियों में रही है। अब पवन सिंह का सार्वजनिक रूप से माफी मांगना, अक्षरा के गानों पर झूमना और दर्शकों से दोनों की जोड़ी को लेकर सवाल करना एक बार फिर नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।हालांकि, इन बयानों से यह तय नहीं होता कि दोनों के बीच पुराने मतभेद पूरी तरह खत्म हो गए हैं या वे जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। लेकिन पवन सिंह के मंच से दिए गए इस बयान ने भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों के बीच एक नई उम्मीद जरूर जगा दी है।अब देखना होगा कि पवन सिंह की इस माफी पर अक्षरा सिंह की क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या भोजपुरी सिनेमा की यह चर्चित जोड़ी आने वाले दिनों में फिर से एक मंच पर नजर आएगी।

Share This Article