आइस्क्रीम पार्लर में लोगों ने एक कपल को पकड़ा,की जमकर पिटाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर कोतवाली थाना अंतर्गत 2 नंबर गुमटी के पास स्थिति आइस्क्रीम पार्लर में उस समय हंगामा हो गया जब आइस्क्रीम पार्लर के अंदर के स्थानीय युवाओं के द्वारा एक युगल को पकड़ा गया। और फिर दुकान के अंदर ही हंगामा करते कपल के साथ मारपीट किया जाने। लगा लोगों का यह आरोप था की आए दिन इस दुकान में कई युगल आते रहते और यहां कुछ गलत धंधा भी चलता है । जिसको लेकर आज दुकान के अंदर घुसे एक युगल को स्थानीय युवाओं ने घुस के पकड़ लिया । और उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया । वहीं इस बात की सूचना जब कोतवाली थाना को लगी तो थाना पुलिस के द्वारा तुरंत वहां पहुंच आईसक्रीम पार्लर संचालक तथा युगल को बचाते हुए उस भीड़ से निकाल कोतवाली थाना चली गई।

कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि इस संबंध में किसी तरह का लिखित आवेदन नहीं रहने और पकड़ाए दोनों युगल के बालिग रहने की स्थिति में हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। मुहल्लेवासियों ने बताया कि आइसक्रीम पार्लर में कई दिन लड़कियों और लड़कों को प्रवेश करते आस पास के लोग देखते थे। इस बात को लेकर कई बार दुकानदार को हिदायत दी गई थी। दस दिन पूर्व भी इस संबंध में मुहल्लेके लोगों ने दुकानदार पिटाई की थी। उसके बाद कुछ दिन तक दुकान बंद था। इस बीच शुक्रवार की दोपहर दो नंबर गुमटी स्थित दुर्गामंदिर में बैठे युवकों की नजर आइसक्रीम पार्लर में प्रवेश करने वाले युगल पर पड़ी। दोनों पार्लर के उपरी मंजिल पर गए। जहां मुहल्ले के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और युगल के साथ पार्लर संचालक की जमकर धुनाई कर दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article