सोने की चेन चुराकर उड़ गया कबूतर, गले में पहनकर घूमता रहा—तस्वीर हुई वायरल

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना में एक अनोखी घटना देखने को मिली। एक कबूतर ने दुकान से सोने की चेन उठाकर उड़ान भर ली, और फिर किसी छत पर बैठकर उस चेन को अपने गले में पहन लिया। यह नजारा लोगों के लिए चौंकाने वाला और मज़ेदार दोनों साबित हुआ।

कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो लोगों को चौका देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कबूतर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने सबका ध्यान खींचा। इस कबूतर ने एक ज्वैलरी शॉप से सोने की चेन चोरी करके उड़ान भरी, और सबसे हैरानी की बात यह है कि उसने उस चेन को अपने गले में पहनकर घूमना जारी रखा।

राजस्थान के नागौर से सामने आए इस कबूतर का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इस कबूतर की शरारत को देखकर हैरान होने के साथ-साथ जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि कबूतरों को भी सोने का शौक होता है, इसलिए यह चेन लेकर उड़ गया। वहीं कुछ लोग इसे बॉलीवुड फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा मजेदार दृश्य बता रहे हैं। कबूतर की ये तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर की जा रही हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अनोखा मामला राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना का है। एक ज्वैलरी शॉप के ऊपर बने कमरे में कारीगर सोने की चेन बना रहा था, तभी एक कबूतर अचानक वहां आ गया और चेन को अपनी चोंच में दबाकर उड़ान भर ली।

कबूतर सोने की चेन लेकर पास के एक घर की छत पर बैठ गया और उसे अपने गले में डालकर घूमने लगा। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और लोग चेन वापस लेने की कोशिश करने लगे।

तो क्या दुकानदार को अपनी सोने की चेन वापस मिली?

हैरानी की बात यह रही कि थोड़ी मेहनत के बाद कबूतर बाजार की ही एक दूसरी छत पर चेन छोड़कर उड़ गया। इसके बाद दुकानदार ने अपनी चेन सुरक्षित पाई और राहत की सांस ली।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article