बिहार में बाबा बागेश्वर का मेगा कार्यक्रम, पहली बार गांधी मैदान में करेंगे हनुमत कथा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब एक ऐतिहासिक क्षण सामने आ रहा है, जब बाबा पहली बार राजधानी पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में हनुमत कथा का पाठ करेंगे।

यह आयोजन 6 जुलाई को “सनातन महाकुंभ” के समापन अवसर पर होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। यह आयोजन श्रीराम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान में किया जा रहा है और इसके संरक्षक हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे। बाबा बागेश्वर इस आयोजन में शामिल होने के लिए चार्टर विमान से पटना पहुंचेंगे।

इस भव्य आयोजन में जगतगुरु रामभद्राचार्य समेत कई प्रसिद्ध संत-महात्माओं की उपस्थिति भी तय मानी जा रही है। आयोजन को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में जन जागरूकता और निमंत्रण के लिए विशेष रथ यात्रा निकाली गई है, जो जगह-जगह जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि इससे पहले बाबा बागेश्वर पटना के तरेत मठ, नौबतपुर में भी एक विशाल यज्ञ और कथा का आयोजन कर चुके हैं। उस दौरान सुरक्षा कारणों से गांधी मैदान में अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद बाबा की कथा सुनने के लिए उमड़ी भीड़ ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया था।

बाबा बागेश्वर ने तब अपने बयान में कहा था कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में बिहार की भूमिका निर्णायक होगी। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलचलों को भी जन्म दिया था।

अब जब गांधी मैदान में उनका कार्यक्रम होने जा रहा है, इसे धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article