एक अज्ञात समेत दो व्यक्तियों के शव को पुलिस ने किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर, जिला के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में एक अज्ञात समेत दो व्यक्तियों के शव को पुलिस ने बरामद किया है जिसे देख लोग हत्या कर शव फेंकने का आसंका जता रहे हैं, जिसमें एक शव भगवानपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के नहर के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का है, वहीं दूसरा शव अधौरा जंगल के खामकला बांध में पानी के ऊपर तैरता मिला है, जिसकी पहचान भगवानपुर गांव निवासी के रूप में हुआ है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामअधार मुसहर के 40 वर्षीय पुत्र रामधनी मुसहर बताया जाता है.

जो 26 दिसंबर से ही घर से लापता था, जिसका आज अधौरा जंगल के खामकला बांध में शव तैरता हुआ मिला है, वहीं सदर अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि 26 दिसंबर को जब घर से जंगल के लिए निकला तो उसके बाद घर वापस नहीं लौटा जहां काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला वही आज पुलिस द्वारा बताया गया है कि खामकला बांध से उसके शव को बरामद किया गया है. परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि हत्या कर शव फेंक दिया गया है.वहीं दूसरा शव भगवानपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के ग्रूस के पास नहर के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है जिसका अभी पहचान नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कराने के बाद शव को पहचान के 72 घंटा के लिए मर्चरी हाउस में रखा गया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article