छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला,10 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की गईं है अवैध शराब को लेकर पासीटोला छापेमारी करने गईं ललमटिया की पुलिस पर महिलाओं ने हमला बोल दिया. घटना में पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं. पुलिस की गाड़ी भी छतिग्रस्त हुई है. वहीं पासीटोला के लोगों का आरोप है की, छापेमारी के दौरान ललमटिया थाना के मुंशी ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की गईं महिला और बच्चों को भी पीटा गया. छापेमारी टीम में एक भी महिला पुलिस के जवान नहीं थे. लोगों ने पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और निर्दोष को पीटने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें महिलाये भी शामिल है अगर छापेमारी की बात करें तो नाथनगर पसीटोला स्थित रवि चौधरी के घर से 25 लीटर से अधिक देसी शराब बरामद किया गया.

पुलिस ने उसे जप्त भी किया. मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया वहीं लोगों ने बताया कि मौके से पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर थाने जा रही थी तभी उसके घर वाले और ग्रामीण पुलिस को घेर लिया और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे देखते ही देखते महिला व पुरुष छत से पत्थर फेंकने लगे पथराव में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए ललमटिया थाने की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया ललमटिया थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने इसकी सूचना डीएसपी राकेश कुमार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को दी कुछ देर में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया पुलिस को एक्शन में देख पथरावबाज भाग खड़े हुए बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला सेवानिवृत्ति पदाधिकारी की पत्नी है उसी ने पहले विवाद शुरू किया था घटना को लेकर आईजी और एसपी संबंधित थाना अध्यक्ष और अधिकारीयो के पल-पल की जानकारी ले रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article