पटना में आज ‘पावर कट’! 4 घंटे के लिए इन 24 मुहल्ले में गुल रहेगी बिजली

Asha Rai
शहर के करीब 24 मोहल्लों में आज गुरुवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: राजधानी पटना के निवासियों के लिए जरूरी खबर है। शहर के करीब 24 मोहल्लों में आज गुरुवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। ऊर्जा विभाग ने बताया कि गुलजारबाग विद्युत प्रमंडल के संदलपुर रोड क्षेत्र में एरियल बंच केबल (ABC) लगाने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण यह अस्थायी कटौती की जा रही है।

सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

विभाग के अनुसार, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिस्कोमान और सुल्तानगंज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान कुमार गुमटी, संदलपुर रोड, विकास कॉलोनी, अल्का कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, श्रीराम नगर, संत पथ और पल्लवी नगर सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

क्यों की जा रही है कटौती?

ऊर्जा विभाग का कहना है कि बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए एरियल बंच केबल लगाया जा रहा है। इसी कार्य के चलते अस्थायी रूप से सप्लाई बंद करनी पड़ रही है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article