बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, पांच बार के विधायक रहे नितिन नवीन का गढ़ ध्वस्त

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क :बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में नया संदेश दिया है। प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 18,953 वोटों के अंतर से पराजित किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा 44,250 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा कुमारी को 14,085 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। उल्लेखनीय है कि राजद उम्मीदवार को मिले वोट प्रशांत किशोर के जीत के अंतर से भी कम रहे। उन्हें जीत के मार्जिन से भी कम 14,085 वोट मिले है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें कुल 1,30,208 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भाजपा के मजबूत गढ़ में बदला चुनावी समीकरण
बता दें कि बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट से भाजपा नेता नितिन नवीन लगातार पांच बार विधायक चुने गए और अधिकांश चुनावों में उन्होंने एकतरफा जीत दर्ज की थी। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी नितिन नवीन ने 98,299 वोट हासिल कर 51 हजार से अधिक वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी।
हालांकि इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई। भाजपा ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह पहले राउंड से ही प्रशांत किशोर से पीछे रहे। मतगणना के हर चरण में प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बनाए रखी और भाजपा उम्मीदवार उस अंतर को कम नहीं कर सके। अंततः प्रशांत किशोर ने 18,953 वोटों के निर्णायक अंतर से जीत दर्ज कर भाजपा के इस अभेद्य माने जाने वाले गढ़ में नई राजनीतिक इबारत लिख दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article