पश्चिम चंपारण: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बगहा नगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में गोडिया पट्टी के वार्ड संख्या 25 में छठ पूजा को श्रद्धा, स्वच्छता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से छठ पूजा समिति का गठन किया गया है। समिति के गठन के साथ ही पर्व की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की पहल शुरू हो गई है।
राहुल सिंह बने छठ पूजा समिति के अध्यक्ष
गोडिया पट्टी वार्ड संख्या 25 में गठित समिति में वार्ड पार्षद रानू सिंह को शामिल किया गया है। वहीं, राहुल सिंह को अध्यक्ष, महेश प्रसाद को उपाध्यक्ष, मुकेश कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, नीरज सिंह को उपकोषाध्यक्ष और मुन्ना सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा पुजारी चौधरी, भगत चौधरी, रमाकांत साह, नगीना चौधरी और बहादुर चौधरी को व्यवस्थापक बनाया गया है। वहीं, संदीप चौधरी कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
समिति में रिपु यादव, धनंजय कुमार, रामजी चौधरी, मंटू कुमार, जग्गू कुमार, शशि कुमार, शंभू चौधरी और राजेंद्र चौधरी को सदस्य बनाया गया है।समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने छठ पूजा के दौरान घाटों की साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है। इसके लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।श्रद्धा और सौहार्द के साथ महापर्व मनाने की तैयारीछठ पूजा बिहार की आस्था और संस्कृति का प्रमुख पर्व है। इस महापर्व में स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का विशेष महत्व होता है। ऐसे में गोडिया पट्टी वार्ड संख्या 25 में समिति के गठन को पर्व की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।स्थानीय लोगों के सहयोग से छठ पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।रिपोर्ट: मोहम्मद इम्तियाज, पश्चिम चंपारण।