प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर बनाया नया रिकॉर्ड, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 22 मार्च। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है। माननीय प्रधानमंत्री का यह अनुभव, निरंतरता और उनके लिए जनता के अटूट समर्थन को दर्शाता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माननीय प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है- विकसित भारत के रूप में देश-मजबूत अर्थव्यवस्था, उच्च जीवन स्तर और वैश्विक नेतृत्व वाला बने।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 8,931 दिनों तक सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मोदीजी ने यह उपलब्धि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हासिल की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास, जनता का स्नेह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता के लिए समर्पण और निरंतर सेवा भाव का परिणाम है। माननीय मोदीजी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनाव—2014, 2019 और 2024 में जीत हासिल की है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आने वाले समय में विश्व महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को लगातार सेवा का अवसर देने के लिए देश की महान जनता भी आभार जताया है और उन्हें बधाई दी।

इसके साथ ही उमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहारवासियों के लिए दिए गए प्रेरणादायी संदेश और आशीर्वचन के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामाजिक न्याय, सुशासन और बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से बिहार लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में देश की अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article