चंपारण के लाल सतीश चंद्र दुबे ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दी सम्मानपूर्वक विदाई ,

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से इस वक्त की खास खबर है, जहां चंपारण के लाल और केंद्रीय खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सम्मानपूर्वक विदाई दी। नरकटियागंज के हरसरी गांव से निकलकर केंद्रीय मंत्रिमंडल तक पहुंचे सतीश चंद्र दुबे की इस अहम भूमिका से पश्चिम चंपारण के लोगों में खासा उत्साह है। लोगों का कहना है कि उन्होंने एक बार फिर चंपारण का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

नई दिल्ली में शी जिनपिंग को दी विदाई
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड के हरसरी गांव निवासी और केंद्रीय खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को नई दिल्ली में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सम्मानपूर्वक विदाई दी। BRICS 2026 सम्मेलन में शामिल होने के बाद शी जिनपिंग की भारत यात्रा के समापन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उन्हें सादर विदाई दी।

भारत-चीन संबंधों को लेकर कही बड़ी बात
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भारत की मेजबानी में आयोजित BRICS 2026 सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सहभागिता भारत और चीन के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि सम्मेलन ने वैश्विक स्तर पर सहयोग, संवाद और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

हरसरी से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक का सफर
सतीश चंद्र दुबे का गांव हरसरी है, जहां से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई और केंद्रीय मंत्रिमंडल तक पहुंचे। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक महत्वपूर्ण आयोजन के बाद चीन के राष्ट्रपति को विदाई देने की जिम्मेदारी निभाने की तस्वीर सामने आने से चंपारण में भी चर्चा तेज है।

चंपारण के लोगों में उत्साह
स्थानीय लोगों ने सतीश चंद्र दुबे की इस भूमिका को पश्चिम चंपारण के लिए गौरव का क्षण बताया। लोगों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक बार फिर चंपारण की पहचान को देश और दुनिया के सामने मजबूत किया है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;—

Share This Article