NEWS PR डेस्क : पटना: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। एडुकैमी की ओर से EduSAT 2027 Scholarship & Aptitude Test का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के साथ कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। EduSAT 2027 में IIT-JEE, NEET-UG और कक्षा 10वीं-11वीं के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। परीक्षा दो माध्यमों में आयोजित होगी। ऑफलाइन परीक्षा 3 अक्टूबर को होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 5 से 10 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी।

टॉप रैंकर्स को मिलेंगे बड़े पुरस्कार
EduSAT 2027 में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस की छूट मिलेगी। इसके अलावा फ्री बोर्डिंग और लॉजिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 11 हजार रुपये, जबकि तीसरे स्थान वाले विद्यार्थी को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। दोनों रैंक के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस छूट के साथ बोर्डिंग और लॉजिंग की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, रैंक 4 से 11 तक आने वाले विद्यार्थियों को 3,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। रैंक 12 से 20 तक के छात्रों को स्मार्टवॉच सहित अन्य विद्यार्थियों के लिए भी अलग-अलग स्कॉलरशिप और पुरस्कारों का प्रावधान किया गया है।
फ्री में कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
संस्थान के निदेशक विकास चौहान, विकास डामनिया और मुस्कान डामनिया ने बताया कि EduSAT का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी edusat.educami.in पर जाकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर आप JEE, NEET या बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह स्कॉलरशिप टेस्ट आपकी पढ़ाई के खर्च को कम करने के साथ आगे बढ़ने का एक अच्छा अवसर हो सकता है