भरत भूषण तिवारी मामले में लौरिया में फूटा जनाक्रोश, निकला कैंडल मार्च

लौरिया में गूंजा न्याय का स्वर, कैंडल मार्च में शामिल हुए सैकड़ों लोग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: लौरिया: भरत भूषण तिवारी की संदिग्ध मौत को लेकर न्याय की मांग अब जनआंदोलन का रूप लेने लगी है। रविवार शाम पश्चिम चंपारण के लौरिया में जन सुराज कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

जिला सचिव अजय ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित यह कैंडल मार्च ब्लॉक चौक से शुरू होकर प्रभु चौक तक पहुंचा। हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग से जुड़े तख्तियां लिए लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय और पारदर्शी जांच कराने की मांग की।
मार्च को संबोधित करते हुए जन सुराज के जिला सचिव अजय ठाकुर ने कहा कि भरत भूषण तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।
अजय ठाकुर ने कहा कि न्याय में देरी से पीड़ित परिवार की पीड़ा और बढ़ती है। इसलिए प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उज्ज्वल, पिंटू, चंदन, अनमोल, नीतीश, बिमोहन कुमार, रमेश यादव, मुनीब, अरविंद तिवारी और जयसिंधु पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे।
मार्च के समापन पर लोगों ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। कैंडल मार्च के माध्यम से क्षेत्र में इस मामले को लेकर बढ़ते जनाक्रोश और न्याय की मांग स्पष्ट रूप से देखने को मिली। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article