NDA के बढ़ते बहुमत को लेकर पुष्पम प्रिया ने कही बड़ी बात, जानिए क्या हैं वो

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के आज परिणाम जायेंगे जिसके लिए लगातार वोट की कौन्टिंग्स की जा रही हैं। अभी के रुझानों में NDA 121 सीटों के साथ बहुमत के पार पहुंच गई हैं जबकि RJD 109 पर ही हैं और इसके अलावा अन्य 13 पर हैं।

बिहार के रुझानों में NDA बहुमत के पार हो गया है। हालांकि, इसमें अभी पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि दोपहर डेढ़ बजे तक सिर्फ 22% वोटों की गिनती हुई थी। यानी 4.10 करोड़ वोट में से 92 लाख वोट ही काउंट हुए हैं। उधर, प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी जिन्होंने खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करते हुए बिहार को बदलने की बात कही थी वो राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरी थी।

उनका टक्कर नितिन नवीन और लव सिन्हा के साथ था लेकिन ताजा आंकड़े के अनुसार अगर देखें तो उन्हें अब तक मात्र 3.85% मत मिले हैं। वहीं नितिन नवीन को अब तक 68. 8 5% प्रतिशत मत मिले हैं और बाकरपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन नवीन 4590 वोट से आगे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी लव सिन्हा को अब तक 1464 वोट मिले हैं।

NDA जिस तरह से आगे चल रही हैं उसपर पुष्पम प्रिय चौधरी ने बड़ी बात कही। उन्होंने EVM हैकिंग का आरोप लगाया हैं। उनका कहना है कि हर बूथ से EVM के वोट NDA को ट्रांसफर की जा रही हैं।

इससे पहले, मंगलवार सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो तेजस्वी यादव का महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी। NDA 120 सीटों के करीब पहुंचता दिखा और अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सिर्फ भास्कर का एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसमें हमने बताया था कि NDA को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं।

Share This Article