पंचायत के विकास में बेहतर काम करने के लिए हुए चयनित एकंगरसराय प्रखंड के पारथू पंचायत मुखिया को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा,जिले के एकंगरसराय प्रखंड के पारथू पंचायत की मुखिया कुमारी तृप्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन पंचायतों को दिया जाता हैं जो सतत विकास लक्ष्य के तहत पंचायत विकास सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। पंचायत के विकास में बेहतर काम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन्हें सम्मानित करेंगी। यह अवॉर्ड 11 दिसंबर, 2024 को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।

वहीं पारथू पंचायत की मुखिया वर्ष 2006 से 2016 तक मुखिया रहीं और उसके बाद फिर 2021 में मुखिया चुनी गई।वही चोरसुआ पंचायत के मुखिया चन्दन कुमार और अकौना पंचायत के मुखिया अभय सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया है।पीसीसी सड़कों और नल-जल योजना सफल,क्रियान्वयन,आयुष्मान कार्ड व जन वितरण प्रणाली से राशन वितरण में पारदर्शिता और आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार किया है। कार्यकाल में गली, नली, स्वच्छता, साफ सफाई, स्वास्थ्य, नल-जल जैसे दर्जनों कार्य किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र, सिलाई केंद्र, पीएम योजना को क्रियान्वित करने में भी इनका अहम योगदान रहा है। कुमारी तृप्ति बीच में मुखिया पद खो दी थी। लेकिन पुनः 2021 में पंचायत की मुखिया बनी। गुड गवर्नेस के लिए मुखिया सम्मानित होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article