किसानों की सिंचाई की समस्या को लेकर गउआं गांव पहुंचे जिला परिषद कैमूर विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर, जिले के भभुआ प्रखंड के गउआँ गाँव मे पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल किसानों की सिंचाई की समस्या से रूबरू हुए। जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने बताया की भभुआ प्रखंड के काफ़ी गाँव के किसानो की खेत की सिचाई कर्मा वितरनी नहर से की जाती है।

किसानो का धान बिचड़ा तैयार है पर्याप्त बारिस नहीं होने पर भी नहर के सहारे किसान अपनी खेत का पटवान कर लेते है लेकिन कर्मा वितरणी फाटक ज्यादा बंद होनो से नहर का पानी निचे तक नहीं आ पा रही है जिससे भभुआ प्रखंड के ज्यादातर इलाके मे किसानो के खेत तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है। जिला परिषद सदस्य ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि नहर के फाटक के लिए जिला के वरीय पदाधिकारी से बात किया जाएगा व किसानों को जल्दी समस्या से निजात दिलाया जायेगा। मैं हर तरह से किसानों के साथ खड़ा हूं

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही मौके पर छठु बिन्द,संजय बिन्द, त्रिलोकी बिन्द सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article