News PR Live
आवाज जनता की

बिहार के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से परेशान लोग, सीमावर्ती इलाके के लिए यलो अलर्ट जारी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में मौसम तेजी से करवट बलद रहा। कभी धूप कभी छांव के बीच सूबे के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। बता दें कि शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बक्सर में रिकार्ड किया गया। बक्सर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में निर्मली में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिन इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 मई के लिए राज्य के उत्तरी भाग के सीमावर्ती जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मुख्य रूप से आठ जिलों के लिए लोगों को चेतावनी दी गई है। उन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती उत्तरी बिहार में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर हो सकती है।

16 मई के लिए 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट यानी सतर्क रहने को कहा गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में प्री मानसून का दौर चल रहा है। ऐसे में प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.