NEWS PR डेस्क: पटना: देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक यह पर्व पूरे देश में उत्साह का माहौल लेकर आया है। इस अवसर पर पल्ल्वी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने बिहार समेत देशभर के सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

CMD संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का पर्व होने के साथ-साथ विश्वास, सम्मान और आपसी जिम्मेदारियों की उस पवित्र डोर का प्रतीक है, जो रिश्तों को मजबूती प्रदान करती है। यह पर्व हमें अपने संबंधों की गरिमा को बनाए रखने, अपनों के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के भाव को और प्रगाढ़ करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि बिहार की पावन मिट्टी ने हमेशा रिश्तों को निभाने, वचनों का मान रखने और हर परिस्थिति में अपनों के साथ मजबूती से खड़े रहने के संस्कार दिए हैं। रक्षाबंधन का पर्व इन्हीं पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है।
देशभर में उत्साह का माहौल
रक्षाबंधन को लेकर देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों से लेकर घरों तक पर्व की रौनक नजर आ रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह की राखी बांध रही हैं, वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प ले रहे हैं। मिठाइयों और राखियों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
पल्ल्वी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने सभी से आह्वान किया कि इस पावन पर्व पर प्रेम, सम्मान और विश्वास की अनमोल डोर को और मजबूत बनाएं। साथ ही रिश्तों की समृद्ध विरासत और संस्कारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा, “बिहार की पावन धरती से लेकर देश के हर कोने तक, सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा भाई-बहन का रिश्ता हमेशा प्रेम और विश्वास से मजबूत बना रहे।