NEWS PR डेस्क:लखनऊ में आगामी 08 अक्टूबर को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण श्रद्धेय स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान मंत्री संजय सिंह ने उन्हें 08 अक्टूबर को आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान का सामाजिक न्याय, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।