NEWS PR DESK- ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 3 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
मेष राशि के लिए आज का दिन भाग्य वृद्धिकारक रहेगा। आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। निजी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में प्रेम बना रहेगा। बड़ों से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है।
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और महत्वपूर्ण रहेगा। राशि से तीसरे भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी मुलाकात कुछ बड़े लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद था तो वह दूर होगा और नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपके सामाजिक प्रयास सफल रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की खुशी होगी। लंबे समय बाद आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात होना संभव है।
मिथुन राशि के स्वामी आज सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में आपको सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आप कुछ विलासितापूर्ण वस्तु भी खरीद सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें एक नौकरी के साथ साथ दूसरी नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। मनोबल आपका आज ऊंचा रहेगा। आज व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। आपको आर्थिक निवेश का भी आज फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है। कोई खोयी हुई वस्तु मिलने की आज खुशी होगी।
कर्क राशि के स्वामी आज छठे भाव में हैं ऐसे में आपको आज उतावलेपन से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आप अपने आपको साबित करने का प्रयास करेंगे। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि, आप अपने काम से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। यदि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी चिंता का कोई न कोई समाधान मिल सकता है। आज आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी किसी धार्मिक या सामाजिक काम में आपको शामिल होने का मौका मिल सकता है।
सिंह राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन खर्चीला हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज लेन-देन के मामले में अपने आँख-कान खुले रखना चाहिए। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी मित्र का व्यवहार अटपटा लग सकता है। सितारे कहते हैं कि आज किसी बड़े निवेश में हाथ न आजमाएं।
कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक होगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार हो सकता है। आज किसी भी संपत्ति का सौदा सोच समझकर करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा, अन्यथा कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार खुशी देगा और आप भावुक होंग।
तुला राशि के लिए आज चंद्रमा लाभ का सृजन कर रहा है। परिवारजनों से आपका स्नेह और सहयोग बना रहेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना होगा।
धनु राशि के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, जो आपके लिए अच्छा मुनाफा लेकर आएगी। वैसे आज आपको प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके लिए आज भाग्य अचानक लाभ मिलने का योग बना रहेगा। आपको आज धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,पार्टनरशिप में काम करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में आज कुछ शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ आज मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम वर्क के जरिए आप अपना काम समय पर पूरा कर पाने में सफल होंगे। वैसे आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि के लिए आज ग्रह गोचर बताते हैं कि,आपको आज लेनदेन में सतर्क और सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपको कड़ी मेहनत से आप सफलता का मीठा फल चख सकते हैं। काम की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा।
मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक होगा। आप आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगे। आपको आज अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी या पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सुख साधनों का भी लाभ मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज जोखिम से बचना चाहए। हड्डियों से संबंधित आज कुछ चिंता परेशानी हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।