बिहार में अपराधियों का तांडव, भाजपा नेता को मारी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम सीमा  पर है। आम दिन ऐसी घटनाये निकल कर सामने आ रही है ।आम तो आम अब खास भी अपराधियों के निशाने पर हैं। आपको  बता दे की ये ताजा मामला बेतिया का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बताया जा रहा है भाजपा ने गाड़ी पार्क कर घर जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ 3 गोलियां मार दी। इस घटना में भाजपा नेता गंभीर रुप से जख्मी है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता को कल देर रात अपराधियों ने 3 गोली मार दी है l गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल नागेंद्र प्रसाद को आनन-फानन में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बेतिया भर्ती कराया है l जहां उनका इलाज चल रहा है

घटना को लेकर विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि एक शादी समारोह से लौटने के बाद चेक पोस्ट चौक स्थित अपने घर पर नागेंद्र प्रसाद जा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने बताया कि भाजपा नेता नागेंद्र प्रसाद ठेकेदारी का काम भी करते हैं। आपसी रंजिश घटना के कारण के तौर पर सामने आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेतिया मुफस्सिल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल नागेंद्र प्रसाद की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article