आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- मेष – करियर में सकारात्मकता बढ़ेगी. नए विषयों में सहजता बनी रहेगी. आर्थिक कार्य पक्ष में परिणाम देंगे. उल्लेखनीय मामले गति लेंगे. लाभ और उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. बड़े लक्ष्य पाने की कोशिश बनी रहेगी. कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे. तेजी से काम करेंगे. परिजनों से भेंट होगी. अच्छे लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं. महत्वपूर्ण कार्य पूरे करेंगे. शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे.

वृष – प्रबंधन की प्रबलता से विविध मामले अनुकूल बने रहेंगे. कार्यव्यवस्था को मजबूती देंगे. लाभ एवं प्रभाव बढ़त पर बना रहेगा. महत्वपूर्ण प्रयासों को समर्थन मिलेगा. तेजी बनाए रखेंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. अधिकारीवर्ग प्रसन्न बना रहेगा. सुख संसाधन बढ़ाएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी रहेंगे. विरोधियों में हताशा रहेगी. पेशेवर विश्वास बढ़ेगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा.

मिथुन – भाग्य से अधिकांश परिणाम पक्ष में बनेंगे. अपनों से जरूरी बात कह पाएंगे. शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. कार्ययोजनाओं में सफल रहेंगे. लंबित विषयों को आगे बढ़ाएंगे. लाभ के अवसर बने रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा. कार्य कुशलता बढ़ेगी. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे. प्रभाव में वृद्धि रहेगी. धर्म आस्था को बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शुभ अंक : 5 और 6

शुभ रंग : हल्का हरा

कर्क – महत्व के कार्यों में जल्दबाजी न दिखाएं. लेनदेन में धैर्य से निर्णय लें. प्रयासों में सूझबूझ और सजगता बनाए रखें. परिजनों की सीख सलाह पर ध्यान दें. व्यक्तिगत मामलों में सजगता बनाए रहें. भेंटवार्ता के लिए समय लेकर जाएंगे. परिवार में सुंख सौख्य रहेगा. परिजनों का साथ समर्थन पाएंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम रह बना सकता है. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. करीबियों का सहयोग बना रहेगा. जिम्मेदारों के प्रति विश्वास बनाए रखें. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढाएं.

शुभ अंक : 2 5 6 और 9

शुभ रंग : एक्वा कलर

सिंह – मित्रों से संबंधों में घनिष्ठा बढ़ेगी. परिवार के लोगों का साथ मनोबल बढ़ाएगा. स्थायित्व एवं प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करेंगे. करियर व्यापार सकारात्मक और प्रभावपूर्ण होगा. विभिन्न योजनाएं को आगे बढ़ाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. साझेदारी में सुधार आएगा. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को साधेंगे. लाभ व प्रभाव बढ़ाने में सफल रहेंगे. आवश्यक मामलों में गति बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ लेंगे. दाम्पत्य खुशहाल रहेगा.

शुभ अंक : 1 5 और 9

शुभ रंग : पिस्ता कलर

कन्या – करियर कारोबार में पेशेवरता बढ़ाएंगे. पहल पराक्रम की अपेक्षा सूझबूझ व धैर्य से राह बनाएंगे. विरोधियों की कूटनीति से बचें. निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं. धोखेबाजी कार्य प्रभावित कर सकती है. विवेक विनम्रता बनाए रहें. परिश्रम से परिणाम बनेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. स्पष्टता बढ़ाएंगे. नए लोगों पर भरोसा न करें. प्रतिक्रिया में तार्किकता बनाए रखें. कामकाज में फोकस बढाएं. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे.

शुभ अंक : 5 6 और 9

शुभ रंग : गुड़ समान

आज का उपाय : रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. अफवाह से बचें.

तुला – पूर्व परिचितों व प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी. निजी रिश्ते संवरेंगे. मित्रों का साथ सहयोग पाएंगे. रचनात्मकता बल पाएगी. कला कौशल पर जोर होगा. पेशेवर उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. आवश्यक लक्ष्यों को पूरा करेंगे. उद्योग व्यापार में विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नेतृत्व और प्रबंधन संवारेंगे. योजनागत कार्यों को पूरा करेंगे. प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे. वातावरण में अनुकूलन उत्साहित रखेगा. विषयगत समझ बेहतर होगी. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे.

शुभ अंक : 5 6 और 9

शुभ रंग : सिल्वर कलर

वृश्चिक – घर परिवार के मामलों पर अधिक ध्यान देंगे. बहस विवाद में तुरत प्रतिक्रिया देने से बचें. भौतिक वस्तुओं व सुविधाओं में रुचि दिखाएंगे. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएं. अपनों को अनदेखा न करें. निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी. जरूरतों पर ध्यान देंगे. प्रबंधन में सहजता रहेगी. धैर्य से काम लें. स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. अनुभवियों से सीख सलाह रखें. सजगता से आगे बढें. बड़प्पन से काम लें. जिद और भावावेश में न आएं. बड़ों का सानिध्य रखें.

शुभ अंक : 5 6 9

शुभ रंग : गेंहुंआ

आज का उपाय : रिद्धी-सिद्धी के स्वामी भगवान लंबोदर श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. सद्भाव बढ़ाएं.

कुंभ – नवीन विषयों में उत्साह बनाए रहेंगे. रचनात्मकता पर जोर होगा. कला कौशल बढ़ाने की कोशिश रहेगी. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. अवरोधों में स्वतः कमी आएगी. बड़प्पन से काम लेंगे. जीवन स्तर प्रभावशाली बनाए रखेंगे. सभी प्रभावित व प्रसन्न होंगे. कार्ययोजनाएं गति लेंगी. विविध प्रयोग बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. आसपास शुभता का संचार बना रहेगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. लक्ष्य साधेंगे. संकोच में कमी आएगी.

शुभ अंक : 5 6 और 8

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

मीन – बजट संबंधी विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं. निवेश संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में लीगल जांच अवश्य करा लें. अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. नियम व अनुशासन बनाए रखें. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा. कार्यों को स्पष्टता लाएंगे. बजट पर नियंत्रण रखेंगे. भूलचूक करने से बचें. खर्च निवेश में सक्रियता आएगी. कामकाज पूर्ववत् रहेगा. विदेश के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ें. बड़ों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में न आएं.

शुभ अंक : 3 6 और 9

शुभ रंग : लेमन कलर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article