आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- मेष राशि: नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि: धन हानि के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान रखिएगा। कहीं निवेश करने से पहले जरूर सोचिएगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: ऊर्जा कम रहेगी। बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। घबराहट, बैचेनी संभव है। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कर्क राशि: खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई असमंजस वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा बहुत लाभप्रद नहीं रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि: अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि: स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी थोड़ा मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करना व जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

मकर राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मध्यम समय। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा।

मीन राशि: भूमि, भवन व वाहन में परेशानी का सामना होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article