आज के राशिफल में जाने चंद्रमा और सूर्य का योग इस राशिफल वाले का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी योग वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- धनदायक योग बन रहा है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। किसी शुभ व्यक्ति से आपका काम बनेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग है। घर में कोई उत्सव। शुभ संस्कार। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम में उलझें मत बाकी सब ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी की शरण में रहें और उन्हें प्रणाम करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। घरेलू सुख बढ़ चढ़कर रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक उत्थान करेंगे। प्रेम का साथ होगा। शुभ समय। पीली वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article