आज के राशिफल में जाने ग्रहो का दशा और दिशा, इस राशिफल वाले का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक ठाक है। पीली वस्तु का दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पति-पत्नी का अच्छा सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। सामाजिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य सुधार की ओर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम हुआ है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के भी संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा लेकिन व्यावसायिक स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- एक ऊर्जावान व्यक्ति महसूस करेंगे आप। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान नरम गरम। व्यापार अच्छा रहेगा। शिव जी को प्रणाम करते रहें, उनका जलाभिषेक करें शुभ होगा

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें शुभ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article